गुमला : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खयांते ने बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर गुमला में चल रहे नेशनल इलेक्ट्रोल क्यूरी फिकेशन के संबंध में जानकारी हासिल की. एक मार्च से 31 अगस्त तक निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित नेशनल इलेक्ट्रोल क्यूरी फिकेशन मिशन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी लेते हुए मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की जानकारी भी अधिकारियों से ली. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि गुमला जिला में तीन विधानसभा क्षेत्रों में विद्यमान 851 मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करते हुए उसे 996 मतदान केंद्रों में बदल दिया गया है.मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रवण साय, उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण तिवारी, एसडीओ केके राजहंस आदि उपस्थित थे.
