बिशुनपुर : प्रखंड के ओरेया गांव में वज्रपात से गांव के 40 वर्षीय पंचराम उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पंचराम बुधवार की सुबह बैल को लेकर खेत में हल जोतने गया था. दिन के 12.00 बजे तक खेत में हल चलाया, जिसके बाद वह घर आ रहा था.
इसी बीच करीब 1.00 बजे वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया दिगंबर मुंडा व प्रमुख रामप्रसाद बड़ाइक घटनास्थल पहुंच कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
