फसल बीमा की तिथि 10 तक बढ़ी : कुमोद

कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश गुमला : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाइ) के तहत किसानों के अगहनी धान व भदई मकई की फसल बीमा की तिथि सरकार द्वारा बढ़ा दी गयी है. पहले यह तिथि 31 जुलाई 2016 तक निर्धारित थी. अब बढ़ी हुई तिथि के साथ जिले के किसान 10 अगस्त तक […]

कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
गुमला : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाइ) के तहत किसानों के अगहनी धान व भदई मकई की फसल बीमा की तिथि सरकार द्वारा बढ़ा दी गयी है. पहले यह तिथि 31 जुलाई 2016 तक निर्धारित थी. अब बढ़ी हुई तिथि के साथ जिले के किसान 10 अगस्त तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं. यह जानकारी दी गुमला-सिमडेगा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक कुमोद कुमार ने दी. श्री कुमार गुरुवार को बैंक के सभागार में जिले के सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व सभी लैंपस के अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे.
बैठक में श्री कुमार ने जिले के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया. कहा कि फसल बीमा के लिए पहले 31 जुलाई तक तिथि निर्धारित थी, जिसे सरकार द्वारा बढ़ा कर 10 अगस्त तक कर दिया गया है. जिले में लगभग 45 हजार किसानों की फसलों का बीमा करना है. इसके विरुद्ध अब तक 24 हजार 371 का बीमा हुआ है, जबकि अभी भी लगभग 21 हजार बीमा और करना है. श्री कुमार ने कहा कि जिले के सभी कृषक मित्रों को 1500-1500 किसानों की फसल बीमा का लक्ष्य दिया गया है. कृषक मित्र इस कार्य में लगे भी हुए हैं, लेकिन निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में आप सभी पदाधिकारियों व लैंपस अध्यक्षों का भी सहयोग जरूरी है. श्री कुमार ने सभी पदाधिकारियों व लैंपस अध्यक्षों को निर्देश दिया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के कृषक मित्र से संपर्क करें. क्षेत्र का भ्रमण करें. किसानों को जागरूक करें और पीएमएफबीवाइ से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें.
ईमानदारी पूर्वक कार्य करें और बीमा कार्य में तेजी लाते हुए 10 अगस्त तक हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें. बैठक में बैंक पदाधिकारी एजी कुजूर सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व सभी लैंपसों के अध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >