गुमला : भूषण तिर्की की पहल से मिला मुआवजा

गुमला : गुमला के नवाडीह मुख्य सड़क पर चलती बाइक पर पेड़ गिरने से चैनपुर के जब्बार खान की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर गुमला व चैनपुर के कई लोग पहुंचे. पुराना व सूखा पेड़ को वन विभाग व एनएच विभाग द्वारा नहीं हटाये जाने पर लोग गुस्से में थे. लोगों का कहना […]

गुमला : गुमला के नवाडीह मुख्य सड़क पर चलती बाइक पर पेड़ गिरने से चैनपुर के जब्बार खान की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर गुमला व चैनपुर के कई लोग पहुंचे. पुराना व सूखा पेड़ को वन विभाग व एनएच विभाग द्वारा नहीं हटाये जाने पर लोग गुस्से में थे. लोगों का कहना था कि अगर पहले ही विभाग द्वारा पेड़ हटा लिया जाता, तो आज ये हादसा नहीं होता.
घटना की सूचना पर पूर्व विधायक भूषण तिर्की पहुंचे. नेशनल हाइवे के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन कर श्री तिर्की ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए कहा. श्री तिर्की की पहल पर गुमला बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी घटना स्थल पहुंचे और मृतक के परिजन को पांच हजार रुपया मुआवजा दिया. भूषण तिर्की ने कहा कि यह वन विभाग व नेशनल हाइवे की लापरवाही है.
अगर विभाग पेड़ सूखने पर हटा देता, तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होगा. उन्होंने घटना पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. युवा समाज सेवी मिन्हाज खान ने कहा कि यह विभाग की लापरवाही है कि आज जब्बार की जान चली गयी. उसके दोनों बच्चों की बेहतर परवरिश कैसे होगी. प्रशासन बच्चों की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >