नक्सलियों के भय से नहीं चले बॉक्साइट के ट्रक

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के कुजाम माइंस में 125 बॉक्साइट ट्रकों के पहिये नक्सलियों के डर से थम गये. गुरुवार को भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह दिवस शुरू हो गया है. तीन अगस्त तक माओवादी शहीद दिवस मनायेंगे. नक्सली इस दौरान बॉक्साइट ट्रकों को क्षति न पहुंचायें, इस डर से वाहनों का परिचालन ठप रहा. […]

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के कुजाम माइंस में 125 बॉक्साइट ट्रकों के पहिये नक्सलियों के डर से थम गये. गुरुवार को भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह दिवस शुरू हो गया है.
तीन अगस्त तक माओवादी शहीद दिवस मनायेंगे. नक्सली इस दौरान बॉक्साइट ट्रकों को क्षति न पहुंचायें, इस डर से वाहनों का परिचालन ठप रहा. कुजाम माइंस में सन्नाटा पसरा रहा. ज्ञात हो कि कुजाम माइंस में दो दिन पहले माओवादियों ने शहीद दिवस को लेकर पोस्टरबाजी की थी.
इसके बाद से बॉक्साइट ट्रक के चालक, खलासी व माइंस में कार्यरत कर्मचारी भयभीत थे. जैसे ही गुरुवार से माओवादियों का शहीद दिवस शुरू हुआ, डर से वाहनों का परिचालन चालकों द्वारा ठप कर दिया गया. इस संबंध में कुजाम माइंस के मैनेजर विद्या शंकर प्रसाद ने कहा कि कुजाम माइंस में कामकाज चल रहा है. कर्मचारी व मजदूर वहां काम रहे हैं. ऐसे मैं अभी कुछ दिनों की छुट्टी पर हूं. कुछ दिन पहले माओवादियों ने शहीद दिवस का पोस्टर साटा था. हो सकता है कि इसी कारण कई गाड़ी नहीं चली, लेकिन सूचना है कि कुछ गाड़ी चली है. इधर, शहीद दिवस को लेकर गुमला पुलिस अलर्ट है.
माओवादी की गतिविधि की जानकारी पुलिस प्राप्त करने में लगी हुई है. गुमला के आंजन कुल्ही इलाके से पुलिस ने माओवादी के एरिया कमांडर रंथु उरांव के रिश्तेदारों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है, ताकि कोई सूचना मिलने पर पुलिस माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >