50 उपभोक्ताओं को दोबारा मिला बिजली बिल

22 जून को उपभोक्ताओं ने चुका दिया था बिल रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा करने के बाद भी विभाग द्वारा दुबारा उक्त बिल की राशि जोड़कर भेजने का आरोप है. दुबारा बिल मिलने के बाद उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश है. रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के करीब 50 उपभोक्ताओं […]

22 जून को उपभोक्ताओं ने चुका दिया था बिल
रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा करने के बाद भी विभाग द्वारा दुबारा उक्त बिल की राशि जोड़कर भेजने का आरोप है. दुबारा बिल मिलने के बाद उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश है. रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के करीब 50 उपभोक्ताओं का इस प्रकार का आरोप है.
उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने विभाग के निर्धारित तिथि 22 जून 2016 को अपना बिजली बिल जमा किया था. इसका जमा पर्ची भी उनके पास है. लेकिन उन्हें इस बात पर आश्चर्य हुआ कि जमा किये गये बिल का दुबारा बिल उनके पास आ गया. उपभोक्ता वसंत प्रसाद, राजू गुप्ता, संजय राम, छक्कू चंद्रवंशी, दिनेश प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर कुमार आदि ने बताया कि पिछले महीने का बिजली बिल तरूण भारत फ्रेंचाइजी के माध्यम से जमा कराया गया था. उक्त जमा राशि का रसीद भी उन्हें दिया गया, लेकिन जुलाई माह के बिल में दुबारा उसे जोड़कर भेज दिया गया.
उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि रमकंडा प्रखंड में बिना मीटर में यूनिट देखे ही मनमाने ढंग से बिजली बिल भेज दिया जाता है. इस बार इस माह 95 से 100 यूनिट तक भेजा गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इतना यूनिट बिजली की खपत नहीं है. विभाग द्वारा मीटर लगाये जाने के बाद यह समस्या हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की विभाग की लापरवाही में सुधार नहीं किया तो वे इसके खिलाफ कारवाई के लिये आंदोलन पर उतरने के लिये बिवश होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >