शिक्षक आदर्श और छात्र ईमानदार बनें

बसिया के तुरबुंगा पल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘आधुनिक समय में छात्रों की गुमला : बसिया प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में आधुनिक समय में छात्रों की शिक्षा व शिक्षकों की भूमिका पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया़ मौके पर छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति किस प्रकार ईमानदारी व शिक्षक अपने कर्तव्यों का […]

बसिया के तुरबुंगा पल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘आधुनिक समय में छात्रों की गुमला : बसिया प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में आधुनिक समय में छात्रों की शिक्षा व शिक्षकों की भूमिका पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया़ मौके पर छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति किस प्रकार ईमानदारी व शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन कैसे करें, इन विषयों पर जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू ने कहा कि समय बदल रहा है. शिक्षा का स्तर भी हाइटेक हो गया है.
पहले शिक्षा की पद्धति भिन्न थी, लेकिन अब शिक्षा में काफी बदलाव आया है. इसी बदलाव की कड़ी में शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों की रूचि के अनुसार पढ़ायें. सबसे अहम बात है कि छात्रों में शिक्षा का गुण भरने के लिए शिक्षकों को आदर्श शिक्षक बनना होगा.
आज के दौर में सभी की नजर शिक्षकों पर है. छात्रों का भी कर्तव्य बनता है कि वे पढ़ाई ईमानदारी से करें. कहीं दिक्कत है, तो उन विषयों का साझा संबंधित शिक्षक से करें. शिक्षक जिस प्रकार अपनी मर्यादा में रह कर बच्चों में शिक्षा का गुण भरते हैं, उसी प्रकार छात्र भी शिक्षकों के प्रति आज्ञाकारी बनें. इस वर्ष रिजल्ट खराब रहा. इसके पीछे कहीं न कहीं शिक्षा के प्रति जो लगाव होना चाहिए, वह कम रहा, इसलिए हम प्रयास करें. पढ़ाई समय की मांग है. उन्होंने मीडिया की भूमिका पर कहा कि मीडिया से भी आप ज्ञान अर्जन करें. पल्ली पुरोहित फादर अंसेलम ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य मकसद छात्रों में किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान भी देना है, जिससे वे पढ़ाई के प्रति रूचि रख सकें.कार्यक्रम में फादर राजेंद्र खेस, फादर विजय तिर्की सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >