गुमला : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 के निवासी अनिल बेक (40) को अपराधियों ने रविवार की रात टांगी से मार कर घायल कर दिया़ उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. गुमला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना के संबंध में अनिल ने बताया कि वह रविवार की रात अपने घर के पास खड़ा था. इसी बीच अज्ञात चार-पांच युवक अंधेरे का फायदा उठा कर मारपीट की़ टांगी से सिर पर गंभीर वार कर दिया, जिससे मैं घायल हो गया.
