गुमला़ : आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को डीसी श्रवण साय से उनके कार्यालय में मिले. जिला अध्यक्ष अशोक भगत व महासचिव संजय भगत ने कहा कि पंचायती विभाग में बहाली निकली है, लेकिन उसमें बाहरी लोगों को लिया जा रहा है.
श्री भगत ने स्थानीय लोगों को बहाल करने की मांग की़ इसपर डीसी ने कहा कि रोस्टर पर बहाली नहीं हो रही है. इसमें लोकल लोगों को ही प्राथमिकता दी जा रही है. इसमें कुछ लोग हो सकते हैं कि बाहरी होने के बावजूद स्थानीय बन कर बहाली में भाग लें. इसपर जांच कर स्थानीय लोगों को तरजीह दी जायेगी.
