रसोइयों ने मानदेय मांगा तो निकाल दिया स्कूल से

गुमला : गुमला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 60 रसोइयों व संयोजिकाओं को बिना कारण बताये पद से हटा दिया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ रसोइयों व संयोजिकाओं को सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया कि काम करने के एवज में सरकार द्वारा जो मानदेय की राशि निर्धारित की गयी है, […]

गुमला : गुमला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 60 रसोइयों व संयोजिकाओं को बिना कारण बताये पद से हटा दिया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ रसोइयों व संयोजिकाओं को सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया कि काम करने के एवज में सरकार द्वारा जो मानदेय की राशि निर्धारित की गयी है, उस राशि की मांग की थी. जिला रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ की जिला अध्यक्ष ने डीसी से शिकायत की है. आवेदन देकर जिन रसोइयों व संयोजिकाओं को बिना कारण हटाया गया है, उन्हें पुन: बहाल करने और बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >