अधिकार के लिए एकजुट हों : बालमुकुंद

आदिवासी लोहरा समाज गुमला का सामाजिक सम्मेलन गुमला : आदिवासी लोहरा समाज गुमला के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में लोहरा समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद लोहरा ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी […]

आदिवासी लोहरा समाज गुमला का सामाजिक सम्मेलन

गुमला : आदिवासी लोहरा समाज गुमला के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में लोहरा समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद लोहरा ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति एकता होती है. हममें यदि एकता है, तो हम आसानी से अपने हक व अधिकार प्राप्त कर सकते हैं.

इसलिए हमें एकजुट होने की जरूरत है. श्री लोहरा ने कहा कि समाज में कई तरह की कुरीतियां व्याप्त है. हमें समाज में आगे बढ़ने के लिए समाज में व्याप्त सभी प्रकार की कुरीतियों को दूर करना है. नशापान का त्याग करेंगे और शिक्षा से नाता जोड़ेंगे. वर्तमान समय में युवा वर्ग नशापान की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बरबाद कर रहे हैं. ऐसे युवाओं को नशापान का त्याग करना चाहिए़ पूर्व केंद्रीय महासचिव अभय भुटकुंवर ने कहा कि जो समाज शिक्षित होता है, वह विकसित होता है, इसलिए शिक्षा के बल पर हमें अपने समाज का विकास करना है. जिला अध्यक्ष बानेश्वर तिर्की ने कहा कि कार्यक्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति देखकर हर्ष हो रहा है. हमारा समाज एक मजबूत समाज है. हमें इस एकता को बरकरार रखना है.

कार्यक्रम को जिला महासचिव हरक लोहरा, जयराम इंदवार, महिला मोरचा महामंत्री पुष्पा देवी, प्रबुद्ध समाजसेवी जीतवाहन बंजारा, शिवन लोहरा व प्रकाश लोहरा आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर आंजन ग्राम के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >