अलग-अलग हादसे में दो की मौत

टोटो में सड़क हादसे में महिला की मौत और सिसई में ग्रामीण चिकित्सक की मौत गुमला/सिसई : गुमला व सिसई में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक व्यक्ति घायल भी है, जिसे रांची रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पहली […]

टोटो में सड़क हादसे में महिला की मौत और सिसई में ग्रामीण चिकित्सक की मौत
गुमला/सिसई : गुमला व सिसई में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक व्यक्ति घायल भी है, जिसे रांची रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के इरो गांव की है़ इरो गांव निवासी घुरो उराइन (40) की मौत सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में हो गयी. इसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया़
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र रामेश्वर उरांव ने बताया कि उसकी मां घुरो सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे मेहमानी करने नवाडीह आयी थी. वह भी उसके साथ नवाडीह आया था. वह शाम पांच बजे अपने गांव इरो लौट गया. वहीं देर शाम सात बजे घुरो घर लौट रही थी़ टोटो संतोषी मंदिर के समीप एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी़ अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी़
दूसरी घटना सिसई थाना क्षेत्र की है़ सिसई थाना क्षेत्र के असरो गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक गौतम साहू (45) की मौत सड़क हादसे में सोमवार की शाम को हो गयी. मंगलवार को पिलखी मोड़ स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया़ जानकारी के अनुसार, गौतम 14 अप्रैल को स्कूटी से रांची जा रहे थे़
इसी क्रम में बेड़ो थाना क्षेत्र के कांदोजोरा मोड़ के समीप वाहन के धक्के से घायल हो गये़ स्थानीय लोगों के सहयोग से बेड़ो अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया़ वे चार दिन तक बेहोशी की हालत में एडमिट रहे, जहां सोमवार की शाम उनकी मौत हो गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >