हादसे में सात घायल, बच्ची का पैर टूटा

सिसई : प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गये. पहली घटना कॉलेज रोड सिसई के समीप हुई. जहां खरतंगा भरनो की 11 वर्षीया आकृति कुमारी अपने पिता के साथ बाइक से कॉलेज रोड सिसई में रहने वाले अपने मामा कार्तिक उरांव के यहां जा […]

सिसई : प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गये. पहली घटना कॉलेज रोड सिसई के समीप हुई. जहां खरतंगा भरनो की 11 वर्षीया आकृति कुमारी अपने पिता के साथ बाइक से कॉलेज रोड सिसई में रहने वाले अपने मामा कार्तिक उरांव के यहां जा रही थी. इसी दौरान कॉलेज रोड में सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. इस घटना में आकृति का दाहिना पैर टूट गया. रेफरल अस्पताल सिसई में प्राथमिक उपचार के बाद आकृति को रिम्स रेफर किया गया है.
दूसरी घटना रेड़वा के सुरली बांध के समीप हुई, जहां तीन लोग घायल हो गये.बरगांव जिंदाटोली के मनोज लोहरा, मोहन लोहरा व देवी महली बाइक से गुमला की ओर जा रहे थे. रेड़वा सुरली बांध के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़े. तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया़
वहीं तीसरी घटना मेन रोड सिसई में हुई. इस घटना में बंधनी की चंपा उरांव व अमिता उरांव तथा सकरौली के महावीर उरांव घायल हो गये. चंपा व अमिता किसी काम से सकरौली गयी हुई थी. काम होने के बाद महावीर अपने बाइक पर दोनों को बंधनी पहुंचाने जा रहा था. इस दौरान मेन रोड में सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >