राममय हुआ शहर, आज निकलेगा जुलूस

गुमला : गुमला में रामनवमी जुलूस की तैयारी पूरी हो गयी है. दिन के दो बजे से जुलूस निकलेगा. केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा : जुलूस में 21 अखाड़ा के लोग भाग लेंगे. साउंड सिस्टम व डिस्को डांस पर रोक है. सिर्फ झांकी के लिए चोंगा का इस्तेमाल करना है. […]

गुमला : गुमला में रामनवमी जुलूस की तैयारी पूरी हो गयी है. दिन के दो बजे से जुलूस निकलेगा. केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा : जुलूस में 21 अखाड़ा के लोग भाग लेंगे. साउंड सिस्टम व डिस्को डांस पर रोक है. सिर्फ झांकी के लिए चोंगा का इस्तेमाल करना है.
जुलूस में अनुशासन का ध्यान रखना है़ इधर, जिला प्रशासन ने जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व विधि व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है. संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात रहेगा. एसपी भीमसेन टुटी ने सभी थाना प्रभारी को अलर्ट करते हुए विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >