सीएस ने किया एमटीसी का निरीक्षण

गुमला : सिविल सर्जन डॉ जेपी सांगा ने बुधवार को सदर अस्पताल में संचालित एमटीसी (कुपोषण उपचार केंद्र) का निरीक्षण किया. निरीक्षण में सीएस ने पाया कि वार्ड में हवा का प्रवेश नहीं होने से वहां बदबू दे रहा है़ सीएस ने केंद्र में प्रतिनियुक्त नर्स को दिशा निर्देश दिया. कमरे में रूम फ्रेशनर का […]

गुमला : सिविल सर्जन डॉ जेपी सांगा ने बुधवार को सदर अस्पताल में संचालित एमटीसी (कुपोषण उपचार केंद्र) का निरीक्षण किया.
निरीक्षण में सीएस ने पाया कि वार्ड में हवा का प्रवेश नहीं होने से वहां बदबू दे रहा है़ सीएस ने केंद्र में प्रतिनियुक्त नर्स को दिशा निर्देश दिया. कमरे में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करने को कहा.
कुपोषित बच्चों की मां को बच्चे के कपड़ाें को अच्छी तरह धोकर धूप में सूखा कर प्रयोग करने को कहा. ज्ञात हो कि गत दिन विकास भारती करूणा परियोजना की समीक्षा बैठक में विकास भारती प्रतिनिधि द्वारा एमटीसी में दुर्गंध सहित अन्य समस्याओं से उपायुक्त श्रवण साय को अवगत कराया था़ सीएस ने एमटीसी में इलाजरत सात बच्चों के परिजनों से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. एमटीसी केंद्र में प्रतिनियुक्त स्टाॅफ नर्स से कुपोषण केंद्र में बच्चों की संख्या घटने के संबंध में जानकारी ली.
सीएस ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को अपने-अपने क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भेजने का निर्देश दिया है. इसके बाद सीएस ने अस्पताल के ओपीडी केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण में महिला ओपीडी के सामने महिला मरीजों की कतार लगी देखी. मौके पर लिपिक सुकरा उरांव, हरिदास राम, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, एएनएम अंचना कंचन बारला सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >