झाड़ू लेकर किया उत्पाद कार्यालय पर प्रदर्शन

बिहार की तर्ज पर झारखंड राज्य में भी शराब बंदी की मांग को लेकर सोमवार को सैंकड़ों महिलाओं ने झाड़ू रैली निकाली. सड़क पर उतर कर पैदल मार्च किया. उत्पाद विभाग बंद करने की मांग को लेकर घेराव किया. गुमला : बिहार राज्य की तर्ज पर झारखंड में भी शराब बंदी की मांग उठने लगी […]

बिहार की तर्ज पर झारखंड राज्य में भी शराब बंदी की मांग को लेकर सोमवार को सैंकड़ों महिलाओं ने झाड़ू रैली निकाली. सड़क पर उतर कर पैदल मार्च किया. उत्पाद विभाग बंद करने की मांग को लेकर घेराव किया.
गुमला : बिहार राज्य की तर्ज पर झारखंड में भी शराब बंदी की मांग उठने लगी है. शराब बंदी की मांग को लेकर सोमवार को गुमला की महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया. शहर में झाड़ू रैली निकाली. हाथों में पोस्टर व झाड़ू लेकर पैदल चलते हुए समाहरणालय पहुंची. डीसी कार्यालय के बगल में स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय का घेराव किया. महिलाओं ने शराब बिक्री बंद करो, उत्पाद विभाग बंद करो, उत्पाद अधीक्षक के खिलाफ नारा लगाया. रैली में 45 महिला मंडल समूह की महिलाएं थीं.
सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा : गुमला जिला के घाघरा प्रखंड की सैंकड़ों महिलाओं ने डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें महिलाओं ने कहा : गुमला अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है. यहां शराब बेचना प्रतिबंध है. इसके बावजूद घाघरा इलाके में शराब बेची जा रही है. इसपर रोक लगायी जाये. पूरे राज्य में शराबबंदी होगी, तो राज्य में खुशहाली आयेगी.
चैनपुर में अच्छा काम हुआ : गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में शराब बंदी के खिलाफ अच्छा काम हो रहा है. यहां स्वयं चैनपुर पुलिस नशापान के खिलाफ काम कर रही है. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि व शिक्षण संस्थाएं पुलिस का सहयोग कर रही है. थानेदार श्याम बिहारी मांझी अभियान चला रहे हैं. इसमें काफी हद नशा उन्मूलन में सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >