ओके::एल::बैठक में साक्षरता कर्मियों की भूमिका पर चर्चा लोहरदगा़ नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के कार्यालय में साक्षरता कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय चले चलायें अभियान में साक्षरताकर्मियों की भूमिका पर चर्चा की गयी और इसमें सहयोग करने की बात कही गयी. कहा गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरक अपनी पंचायत में विचार गोष्ठी का आयोजन कर ड्राॅप आउट बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन विद्यालयों में करायेंगे़ बैठक में साक्षरता अभियान की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गयी़ बैठक में लोहरदगा जिले के पांच प्रखंडों की एक-एक पंचायत को पूर्ण साक्षर पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया़ कहा गया कि प्रथम चरण में सेन्हा प्रखंड के झालजमीरा, लोहरदगा प्रखंड के हरमू, भंडरा प्रखंड के गडरपो, किस्को प्रखंड के बेटहठ एवं कुडू प्रखंड के सुंदरू को पूर्ण साक्षर किया जाये. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक समीद अंसारी, अनुज कुमार उरांव, अखिलेश मिश्रा, मुकेश साहू, शिवराम भगत, सूरज उरांव, प्रभा लकड़ा, शिव भगत व जितराम उरांव सहित अन्य साक्षरता कर्मी मौजूद थे.
ओके::एल::बैठक में साक्षरता कर्मियों की भूमिका पर चर्चा
ओके::एल::बैठक में साक्षरता कर्मियों की भूमिका पर चर्चा लोहरदगा़ नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के कार्यालय में साक्षरता कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय चले चलायें अभियान में साक्षरताकर्मियों की भूमिका पर चर्चा की गयी और इसमें सहयोग करने की बात कही गयी. कहा गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोक […]
