घर से स्कूटी लेकर निकली थी दो नाबालिग बहनें, अब तक नहीं लौटीं

परिजनों ने पुलिस को आवेदन सौंप खोजने की लगायी गुहार

गुमला. जिले में दो नाबालिग बहनों के अचानक घर से निकलने का मामला सामने आया है. दोनों बच्चियां रविवार तीन मई की शाम घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. फिर दूसरे दिन भी परिजन राह ताकते रहे. दूसरे दिन भी नहीं लौटी. परिजनों ने अब उनकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपने घर शांतिनगर गुमला से शाम करीब 6.22 बजे निकली थीं. बताया जा रहा है कि 6.41 बजे के आसपास वे विद्यालय की दिशा में देखी गयी थी. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. परिजनों के अनुसार दोनों के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गयी. लेकिन फोन बंद आ रहा है और उनसे कोई बातचीत नहीं हो रही है. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां अपने साथ एक स्कूटी (जेएच 07इ-4402) भी लेकर गयी है. उन्होंने आशंका जतायी है कि बच्चियां किसी अज्ञात स्थान पर चली गयी हैं या किसी के बहकावे में आ गयी हैं. परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर दोनों बेटियों को सुरक्षित घर लाने की अपील की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >