नामांकन से वंचित नहीं रहे बच्चे : सुनैना

नामांकन से वंचित नहीं रहे बच्चे : सुनैना फोटो- एलडीजीए-12 संबोधित करती जिप अध्यक्ष, एलडीजीए- 13 उपस्थित लोग. भंडरा- लोहरदगा. विद्यालय चलें चलायें अभियान को जन आंदोलन बनाना है. बच्चों को शिक्षा देना बड़ा पुण्य का काम है. आप एक बच्चे को शिक्षा से जोड़ कर शिक्षित करने का काम कर रहे हैं. बच्चों को […]

नामांकन से वंचित नहीं रहे बच्चे : सुनैना फोटो- एलडीजीए-12 संबोधित करती जिप अध्यक्ष, एलडीजीए- 13 उपस्थित लोग. भंडरा- लोहरदगा. विद्यालय चलें चलायें अभियान को जन आंदोलन बनाना है. बच्चों को शिक्षा देना बड़ा पुण्य का काम है. आप एक बच्चे को शिक्षा से जोड़ कर शिक्षित करने का काम कर रहे हैं. बच्चों को विद्यालय में नामांकन व ठहराव से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है. सरकार शिक्षा के लिए सभी कदम उठा रही है. हमें अपना बहुमूल्य योगदान देकर सरकार के अभियान को सफल बनाना है. यह तब संभव है, जब इस अभियान में कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाये. उक्त बातें जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने विद्यालय चलें चलायें अभियान की कार्यशाला में कही. कार्यशाला का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय के सभाकक्ष में किया गया था. कार्यशाला को बीडीओ अजय भगत, बीइओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यशाला में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, समिति के अध्यक्ष, सदस्य, बीपीओ विरेंद्र उरांव, निशांत कुमार, सभी बीआरपी, सीआरपी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >