भारत में तेजी से फैल रही है डायबिटीज : आइएमए

भारत में तेजी से फैल रही है डायबिटीज : आइएमए लोहरदगा.वर्ल्ड हेल्थ डे की पूर्व संध्या पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं शिप्ला कंपनी ने होटल दिव्या पैलेश में पत्रकार वार्ता की. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि सात अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे और डबल्यूएचओ डे मनाया जा रहा है. […]

भारत में तेजी से फैल रही है डायबिटीज : आइएमए लोहरदगा.वर्ल्ड हेल्थ डे की पूर्व संध्या पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं शिप्ला कंपनी ने होटल दिव्या पैलेश में पत्रकार वार्ता की. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि सात अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे और डबल्यूएचओ डे मनाया जा रहा है. किसी ज्वलंत समस्या को डबल्यूएचओ उजागर करता है और जनता को जगरूक करता है. इस बार का थीम है बीट डाइविटीज. डॉ प्रसाद ने कहा कि डाइबिटीज बीमारी तेजी से पैर फैला रही है. डब्ल्यूएचओ इसको कंट्रोल करना चाहता है. पुरी दुनिया की आबादी के दस प्रतिशत एवं भारत की आबादी के 12 प्रतिशत लोग डायबिटीज के शिकार हैं. मौके पर सिप्ला कंपनी के आनंद कुमार, रेहान अहमद, साकिब नेयाज, सांतनू चौधरी, मंजर इमाम सहित अन्य लोग मौजूद थे. डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि सात अप्रैल को महिला कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया है. मुख्य रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ आइलिन,डॉ केके सिंह व डॉ संजय मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >