गुमला की नेहा की मैसूर में मौत

गुमला : शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी डॉ भरत साहू की बेटी नेहा साहू की मैसूर में मौत हो गयी. नेहा पांच माह के प्रशिक्षण शिविर में मैसूर गयी हुई थी. उसे इंफोसिस कंपनी में नौकरी लगी है. कंपनी ने प्रशिक्षण का आयोजन किया था. 28 फरवरी को प्रशिक्षण खत्म होना था. बताया […]

गुमला : शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी डॉ भरत साहू की बेटी नेहा साहू की मैसूर में मौत हो गयी. नेहा पांच माह के प्रशिक्षण शिविर में मैसूर गयी हुई थी. उसे इंफोसिस कंपनी में नौकरी लगी है. कंपनी ने प्रशिक्षण का आयोजन किया था. 28 फरवरी को प्रशिक्षण खत्म होना था. बताया जा रहा है कि रविवार को नेहा अपने चार दोस्तों के साथ मैसूर स्थित शिव समुद्रम घूमने गयी थी. वहां झील व डैम है.
झील के समीप एक पत्थर पर खड़ा होकर सभी दोस्त फोटो खिंचवा रहे थे. तभी पानी का तेज बहाव आने से सभी झील में गिर गये.
नेहा के चार दोस्त किसी प्रकार झील से बाहर निकल आये. लेकिन नेहा की गहरे झील में गिरने से उसकी मौत हो गयी. बड़ी मुश्किल से उसके शव को बाहर निकाला गया. इधर नेहा की मौत की खबर मिलने के बाद उसके पिता डॉ भरत साहू व चाचा नीलांबर साहू मैसूर के लिए रवाना हो गये हैं. मानिकचंद साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है.
मंगलवार को दिन के 12 बजे परिजन शव को लेकर रांची पहुंचेंगे. शाम तक गुमला पहुंचने की उम्मीद है. चार भाई-बहनों में नेहा तीसरे नंबर पर थी. पांच माह पहले उसने इंफोसिस कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दी थी. जिसमें उसका चयन हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >