कौशल विकास से होगा देश का विकास : अशोक भगत

गुमला : कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर द्वारा कृषि तकनीकी सप्ताह के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन में विविधकृत कृषि प्रणाली के तहत मौसम अनुकूल समन्वित कृषि तकनीक प्रबंधन विषय पर किसानों एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभायी. यह कार्यक्रम केवीके के प्रक्षेत्र सालम फार्म बनारी में किया गया. सचिव अशोक भगत […]

गुमला : कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर द्वारा कृषि तकनीकी सप्ताह के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन में विविधकृत कृषि प्रणाली के तहत मौसम अनुकूल समन्वित कृषि तकनीक प्रबंधन विषय पर किसानों एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभायी.

यह कार्यक्रम केवीके के प्रक्षेत्र सालम फार्म बनारी में किया गया. सचिव अशोक भगत ने कहा कि हम सब अपने घर के आसपास को स्वच्छ रखेंगे. साथ ही विद्यालयों में कृषि आधारित शिक्षा के साथ-साथ करके सीखने की अपील की. श्री भगत ने बच्चों को विद्यालय में कचरा प्रबंधन पर सतत रूप से चलाने पर बल दिया.

उन्होंने किसानों के बीच जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करने की बातें कही. सालम गांव को जैविक गांव बानने की बात कही. जैविक खेती द्वारा जलवायु परिवर्तन के कम करने में सहायक सिद्ध होगा. सचिव ने बच्चों को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया व बच्चों को देश के विकास में शामिल होने की अपील की. मौके पर डॉ संजय कुमार, रमेश उरांव, बीरबल उरांव, रमन उरांव, अनिल खेरवार, जतरी उराइंन, सालो देवी, शीला देवी, राबडो देवी सहित कुल 430 विद्यार्थी मौजूद थे.

सुब्रत राय के पुस्तक का विमोचन : बसिया. सहारा इंडिया के 49वें स्थापना दिवस के अवसर सुब्रत राय द्वारा रचित पुस्तक लाइफ मंत्रास का विमोचन सहारा कार्यालय में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >