मोबाइल बंद रखा, तो नपेंगे अधिकारी व कर्मी

गुमला : जिले के कोई भी अधिकारी व कर्मी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ रखेंगे या मोबाइल सिस्टम में जाकर नॉट रिचेबल करेंगे, तो ऐसे अधिकारी व कर्मी नपेंगे. उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. डीसी श्रवण साय ने इस संबंध में एक कड़ा आदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी व […]

गुमला : जिले के कोई भी अधिकारी व कर्मी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ रखेंगे या मोबाइल सिस्टम में जाकर नॉट रिचेबल करेंगे, तो ऐसे अधिकारी व कर्मी नपेंगे. उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. डीसी श्रवण साय ने इस संबंध में एक कड़ा आदेश जारी किया है.
जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी व कर्मी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ या नॉट रिचेबल नहीं रखेंगे. अगर किसी अधिकारी व कर्मी के मोबाइल पर संपर्क किया गया और बात नहीं हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है. डीसी ने सभी से सुधार करने का निर्देश दिया है. जारी पत्र के अनुसार डीसी ने कहा है कि कई बार देखा गया है कि राज्य के वरीय अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी मांगने पर अधिकारी व कर्मी से संपर्क नहीं हो पाता है. जिससे काफी परेशानी होती है.
गुमला में पुरानी परंपरा है : गुमला में पुरानी परंपरा है कि अधिकारी व कर्मी अधिकांश समय अपने मोबाइल को स्वीच ऑफ या नॉट रिचेबल रखते हैं. कभी-कभी तो जानकारी लेने के अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य की बात नहीं होने के कारण बाधित हो जाता है. कई अधिकारी तो मोबाइल के सिस्टम में जाकर नॉट रिचेबल कर देते हैं. अगर एक अधिकारी दूसरे अधिकारी के मोबाइल पर फोन लगाता है तो वह फोन रिसीव नहीं करता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >