शौचालय निर्माण पूरा करने का निर्देश

गुमला : जिला जल व स्वच्छता मिशन प्रकल्प गुमला की बैठक कार्यपालक पदाधिकारी त्रिभुवन बैठा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण की कार्य प्रगति पर चर्चा करते हुए श्री बैठा ने जिले के सभी प्रखंडों में 14 पंचायतों में मार्च […]

गुमला : जिला जल व स्वच्छता मिशन प्रकल्प गुमला की बैठक कार्यपालक पदाधिकारी त्रिभुवन बैठा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण की कार्य प्रगति पर चर्चा करते हुए श्री बैठा ने जिले के सभी प्रखंडों में 14 पंचायतों में मार्च 2016 तक शौचालय का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक फरवरी को ग्राम पंचायतों के मुखिया व ग्रामीणों के साथ बैठक करें.
बैठक में मुखिया को कार्य का दायित्व सौंपे. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर मनोज कुमार, विनोद कुमार, रूपधारी साहू, तिलक महतो, वीरेंद्र कुमार, सीमा कुजूर, सुशीला कुमारी, संतोषी कुमारी, रोशन कंडुलना, विनय कुमार नाग, रामबली साहू, प्रवीण कुमार, ज्याउल अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >