बिशुनपुर : बिशुनपुर प्रखंड में योजना बनाओ मेला सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्नी सुदर्शन भगत ने कहा कि झारखंड सरकार की अहम अभियान योजना बनाओ अभियान है.
क्योंकि इससे पूर्व जो भी सरकारें आयीं, वह ग्रामीणों को अपने अनुसार योजना बना कर भेजती थी, जो गांव में लागू होता था. परंतु सरकार ने यह माना कि ग्रामीणों की आवश्यकता सरकार नहीं, बल्कि ग्रामीण जानते हैं. जिस कारण योजना बनाने का हक और अधिकार उन्हें मिलना चाहिए. इस कारण झारखंड सरकार ने योजना बनाओ अभियान प्रारंभ किया है. प्रशिक्षण में पीपीटी के सदस्यों को जानकारी दी जा रही है.
जिनके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर योजना बनाने की जानकारी दी. बिशुनपुर प्रखंड भी विकास के क्षेत्र में आगे रहेगा. श्री भगत ने कहा कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास भारती बिशुनपुर की सहायता से गुमला जिला के पांच प्रखंड बिशुनपुर, गुमला, चैनपुर, जारी व भरनो को वर्ष 2016 -2017 में खुले में शौच करने से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अंतर्गत सभी घरों में शौचालय निर्माण एवं उसका उपयोग कराये जाने के लिए कई कार्यक्रम चलायेंगे.
विकास भारती तकनीकी सहायता प्रदान करेगी. मौके पर प्रमुख रामप्रसाद बड़ाइक, िजप सदस्य सावित्री देवी, बीडीओ रविंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश राम, भिखारी भगत, बिट्टू लोहरा, राज मुन्नीदेवी, महेंद्र भगत, पंकज सिंह, संजय गौतम सहित कई लोग थे.
