विक्षिप्त ने भाभी की हत्या की

घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना के देवाकी अंबाटोली गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे विक्षिप्त महतो उरांव ने अपनी भाभी पार्वतिया देवी (35 वर्ष) को टांगी से काट कर हत्या कर दी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विक्षिप्त को घेर कर लाठी, डंडा व टांगी से काट कर मार डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस […]

घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना के देवाकी अंबाटोली गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे विक्षिप्त महतो उरांव ने अपनी भाभी पार्वतिया देवी (35 वर्ष) को टांगी से काट कर हत्या कर दी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विक्षिप्त को घेर कर लाठी, डंडा व टांगी से काट कर मार डाला.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में थाने में दो केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार पार्वतिया घर के आंगन में धान सूखा रही थी. तभी महतो वहां आया.
पार्वतिया की बेटी प्रियंका को पकड़ लिया और मारपीट करने लगा. पार्वतिया ने जब मारपीट करने से मना की तो महतो ने उसे आंगन में ही टांगी से काट दिया. इसके बाद वह टांगी लेकर खेत में जाकर बैठ गया. जैसे ही ग्रामीणों को महतो द्वारा पार्वतिया की हत्या की जानकारी मिली. ग्रामीण लाठी, डंडा व टांगी लेकर निकले. महतो को पहले पकड़ने का प्रयास किये. पर वह ग्रामीणों को भी मारने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने घेर कर उसे मार डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >