धीरे-धीरे बढ़ा वोट का प्रतिशत

धीरे-धीरे बढ़ा वोट का प्रतिशत प्रतिनिधि, रायडीहरायडीह प्रखंड के नक्सल बूथों में धीरे-धीरे वोट का प्रतिशत बढ़ा है. खास कर वैसे बूथ जिसके आसपास नक्सली जमे हुए थे. उन बूथों पर भी आठ बजे के बाद वोटिंग शुरू हुई है. बांसडीह के बूथ नंबर 38 में दिन के साढ़े आठ बजे तक 298 में 52, […]

धीरे-धीरे बढ़ा वोट का प्रतिशत प्रतिनिधि, रायडीहरायडीह प्रखंड के नक्सल बूथों में धीरे-धीरे वोट का प्रतिशत बढ़ा है. खास कर वैसे बूथ जिसके आसपास नक्सली जमे हुए थे. उन बूथों पर भी आठ बजे के बाद वोटिंग शुरू हुई है. बांसडीह के बूथ नंबर 38 में दिन के साढ़े आठ बजे तक 298 में 52, परसा के बूथ नंबर 37 में दिन के 10.55 बजे 370 में 52, बूथ नंबर 39 में दिन के 10.55 बजे 259 में 58 वोट पड़ा था. पीठासीन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार, कष्टु गोप व चंद्रदेव कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान हुआ है. हेसाग के बूथ नंबर 30 में दिन के 9.40 बजे 469 में 122 व बूथ नंबर 31 में 311 में 101 वोट पड़ा था. पीठासीन पदाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह व रामवृक्ष प्रसाद ने कहा : पैदल चल कर बूथ पहुंचे हैं. परेशानी हुई है. लेकिन मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है. मतदान के दौरान कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई है. सोपो के बूथ नंबर 28 में दिन के 9.45 बजे तक 251 में 105 वोट पड़ चुका था. पीठासीन पदाधिकारी लालमोहन साहू ने कहा कि बड़े आराम से वोटिंग हो रही है. कहीं दिक्कत नहीं है. लुरू गांव के बूथ नंबर 26 में दिन के 10.25 बजे 101, बूथ नंबर 27 में 287 वोट पड़ा था. 27 के बूथ में पीठासीन पदाधिकारी ईश्वर साहू थे. जो बड़े आराम से बूथ के किनारे बैठे थे. वहीं 26 के पीठासीन पदाधिकारी हरिकांत शर्मा वोटरों की कतार लगाते हुए देखे गये. उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण हुआ है. मुरुमकेला के बूथ नंबर 17 में 11.45 बते तक 188, बूथ नंबर 22 में 173 व बूथ नंबर 16 में 151 वोट पड़ा था. पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार, वीरेंद्र तिग्गा व भिखु उरांव ने कहा कि पैदल चल कर बूथ पहुंचे हैं. मतदान अच्छा हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >