:4::: : तीसरा चरण भी शांतिपूर्ण रहा : डीसी 5 गुम 2 में डीसी, एसपी व डीपीओ.प्रतिनिधि, गुमलाडीसी दिनेशचंद्र मिश्र, एसपी भीमसेन टुटी व डीपीओ अरुण कुमार सिंह नियंत्रण कक्ष से चुनाव की पल-पल की खबरें ले रहे थे. जबतक तीन नहीं बजा और वोटिंग खत्म नहीं हुआ. अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. वोटिंग के बाद अधिकारी खुश हुए हैं. तीन बजे मतदान के बाद कलस्टर पहुंचने तक शांतिपूर्ण माहौल रहा. डीसी ने कहा : चुनाव शांतिपूर्ण हुआ है. कहीं से किसी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण चुनाव शांतिपूर्ण हुआ है. इसके लिए सभी मतदानकर्मी व अधिकारी बधाई के पात्र हैं. कहा कि सभी कर्मियों को कलस्टर में रखा गया है. छह दिसंबर को वे कलस्टर से वज्रगृह पहुंचेंगे. एसपी भीमसेन टुटी ने कहा : कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. वोटिंग के बाद सभी मतदानकर्मियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस कलस्टर लाया गया है. इधर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डीपीओ अरुण कुमार सिंह सभी प्रखंड के बीडीओ, कंट्रोल रूम, पीठासीन पदाधिकारी से संपर्क पर थे. हर दो घंटे में होनेवाले वोटिंग प्रतिशत व स्थिति की जानकारी ले रहे थे.
:4::: : तीसरा चरण भी शांतिपूर्ण रहा : डीसी
:4::: : तीसरा चरण भी शांतिपूर्ण रहा : डीसी 5 गुम 2 में डीसी, एसपी व डीपीओ.प्रतिनिधि, गुमलाडीसी दिनेशचंद्र मिश्र, एसपी भीमसेन टुटी व डीपीओ अरुण कुमार सिंह नियंत्रण कक्ष से चुनाव की पल-पल की खबरें ले रहे थे. जबतक तीन नहीं बजा और वोटिंग खत्म नहीं हुआ. अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए […]
