:3:::: उर्दू डप्लिोमा कोर्स प्रमाण पत्र वितरण किया

:3:::: उर्दू डिप्लोमा कोर्स प्रमाण पत्र वितरण कियाफोटो- एलडीजीए- 16 छात्रा को प्रमाण पत्र देते हाजी सज्जाद खान. लोहरदगा. जामेआतुल मोहसेनात में वार्षिक उर्दू डिप्लोमा कोर्स प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मौलाना हबीबुल्लाह नदवी ने की. मौके पर कक्षा 11वीं की छात्रा महशादा अमीन की तिलावते कलाम पाक से हुई. इसका […]

:3:::: उर्दू डिप्लोमा कोर्स प्रमाण पत्र वितरण कियाफोटो- एलडीजीए- 16 छात्रा को प्रमाण पत्र देते हाजी सज्जाद खान. लोहरदगा. जामेआतुल मोहसेनात में वार्षिक उर्दू डिप्लोमा कोर्स प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मौलाना हबीबुल्लाह नदवी ने की. मौके पर कक्षा 11वीं की छात्रा महशादा अमीन की तिलावते कलाम पाक से हुई. इसका अनुवाद उर्दू, हिंदी, अंगरेजी में नरगीस, नेहा, मुबशिरा ने किया. तत्पश्चात महफरहा अमीन ने हम्द और शमा प्रवीण ने नाउत पाक से दिलों को मशरुर किया. मरियम गजाला ने औरतों की दीनी तालिम के विषय में और जमजय ने उर्दू के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं अंगरेजी भाषा में शहर बानो ने इसलाम और विज्ञान तो हिंंदी भाषा में शाइस्ता ने वर्तमान काल में मुसलमानों की स्थिति पर प्रकाश डाला गया. इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य अतिथि जमशेद कमर साहब, अंजुमन इसलामिया के सेक्रेेट्री हाजी सज्जाद खान, पूर्व नाजिम मजलिसे आमला अंजुमन इसलामिया अलहाज लुकमान साहब, पूर्व सेक्रेट्री अंजुमन इसलामिया इकबाल अहमद, नोहास मलिक के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सदर सेक्रेट्री ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >