जेल अदालत में एक मामले का निबटारा

जेल अदालत में एक मामले का निबटारा सिमडेगा. मंडर कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बाबू गुप्ता, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्यपाल, प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार दुबे व […]

जेल अदालत में एक मामले का निबटारा सिमडेगा. मंडर कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बाबू गुप्ता, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्यपाल, प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार दुबे व अधिवक्ता प्रदुमन सिंह उपस्थित थे. जेल अदालत में एक मामले का निबटारा करते हुए मंडल कारा में बंद राजेश खाखा को रिहा करने का आदेश दिया. उसका केस अनुमंडलीय कोर्ट में चल रहा था. वहीं विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित बंदियों को विभिन्न प्रकार के कानून की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >