लीड..5....65.35 प्रतिशत हुआ मतदान

लीड..5….65.35 प्रतिशत हुआ मतदान 848 प्रत्याशियों के किस्मत मतपेटी में बंद प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न सिमडेगा, पाकरटांड़, कुरडेग व केरसई प्रखंड में हुआ मतदान फोटोफाइल:22एसआइएम:18-बंगरू बूथ का निरीक्षण करते डीसी.1-मतदान के लिए कतारबद्ध मतदाता.8-अति संवेदनशील बूथ के बाहर तैनात जवान.19-कुरडेग में एक बुथ पर मतदान के बाद प्रसन्न मुद्रा में वृद्ध […]

लीड..5….65.35 प्रतिशत हुआ मतदान 848 प्रत्याशियों के किस्मत मतपेटी में बंद प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न सिमडेगा, पाकरटांड़, कुरडेग व केरसई प्रखंड में हुआ मतदान फोटोफाइल:22एसआइएम:18-बंगरू बूथ का निरीक्षण करते डीसी.1-मतदान के लिए कतारबद्ध मतदाता.8-अति संवेदनशील बूथ के बाहर तैनात जवान.19-कुरडेग में एक बुथ पर मतदान के बाद प्रसन्न मुद्रा में वृद्ध महिलाएं.प्रतिनिधिसिमडेगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.प्रथम चरण का मतदान सिमडेगा, पाकरटांड़, कुरडेग व केरसई प्रखंड में हुआ. 65.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस विशेष नजर रख रही थी. मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मी एक दिन पूर्व ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गये थे. निर्धारित समय पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू करा दिया गया था. एक मतदाता ने एक साथ जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्य के लिये मतदान किया. मतदान वैलेट पेपर के माध्यम से किया गया.1568 मतदान कर्मी थे प्रतिनियुक्तप्रथम चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए 1568 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. साथ ही 237 भवनों में 392 बूथ बनाये गये थे. प्रखंडवार आंकड़े के मुताबिक कुरडेग में 96 बूथ के लिए 384 कर्मी, केरसई प्रखंड में 78 बूथ के लिए 312 कर्मी, सिमडेगा प्रखंड में 143 बूथ के लिए 572 कर्मी एवं पाकरटांड़ में 75 बूथ के लिए 300 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.66 मजिस्ट्रेट थे प्रतिनियुक्तमतदान के क्रम में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 32 कलस्टर एवं 66 सेक्टर बनाये गये थे. साथ ही 66 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल मजिस्ट्रेट एवं चार सुपर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. प्रखंडवार आंकड़े के मुताबिक कुरडेग प्रखंड में नौ कलस्टर एवं 17 सेक्टर, केरसई में सात कलस्टर एवं 13 सेक्टर, सिमडेगा में नौ कलस्टर एवं 22 सेक्टर, पाकरटांड़ प्रखंड में सात कलस्टर एवं 14 सेक्टर बनाये गये थे. उक्त सभी सेक्टर पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात थे. अति संवेदनशील केंद्रों पर थी कड़ी नजरप्रथम चरण के मतदान के लिए 392 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 86 मतदान केंद्र को अति संवेदनशील, 160 मतदान केंद्र को संवेदनशील एवं 146 मतदान केंद्र को सामान्य मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित था. प्रखंडवार आंकड़े के मुताबिक कुरडेग में तीन केंद्र अति संवेदनशील, 38 संवेदनशील एवं 55 सामान्य, केरसई में 15 अति संवेदनशील, 45 संवेदनशील, 18 समान्य, सिमडेगा में 23 अति संवेदनशील, 47 संवेदनशील, 73 सामान्य, पाकरटांड़ में 45 अति संवेदनशील, 30 संवेदनशील केंद्र चिह्नित किये गये थे. अति संवेदनशील केंद्रों पर सीआरपीएफ व झारखंड जगुआर के जवानों को तैनात किया गया था. पंडरीपानी, बुढ़ापहाड़, हरीनधारा, जपकाकोना, कुम्हारबांध, क्रुसकेला आदि क्षेत्र में रात्रि में ही जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया था. ताकि नक्सली किसी भी घटना को अंजाम नहीं दे सके.नियंत्रण कक्ष में डीसी ले रहे थे पल-पल की खबरपंचायत चुनाव के लिए बनाये गये नियंत्रण कक्ष में उपायुक्त विजय कुमार सिंह व अन्य वरीय पदाधिकारी दिन भर बैठे रहे. उपायुक्त श्री सिंह मतदान की पल-पल की खबर ले रहे थे. मतदानवाले सभी प्रखंडों से मतदान की सूचना प्रत्येक घंटे भेजी जा रही थी. नियंत्रण कक्ष में कई कर्मचारी भी उपस्थित जो मतदान के प्रतिशत की लेखा-जोखा तैयार कर रहे थे. यहां पर मुख्य रूप से एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक आदि उपस्थित थे. सबसे अधिक मतदान कुरडेग में प्रथम चरण में 65.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे अधिक कुरडेग प्रखंड हुआ. यहां पर 68.7 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि सिमडेगा प्रखंड में 67.0 प्रतिशत, केरसई प्रखंड में 65.7 प्रतिशत एवं पाकरटांड़ में सबसे कम 60.0 प्रतिशत मतदान हुआ.धीरे-धीरे बढ़ा मतदान का प्रतिशतमतदान कार्य निर्धारित समय सात बजे शुरू कर दिया गया था. सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक 10.7 प्रतिशत , 11 बजे तक 21 प्रतिशत, एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं अंतिम समय तीन बजे तक मतदान 65.35 प्रतिशत पहुंच गया. प्रखंडवार प्रतिशत के मुताबिक सिमडेगा में 11 बजे तक 27 प्रतिशत, एक बजे तक 48 प्रतिशत एवं तीन बजे तक 67 प्रतिशत मतदान हुआ. कुरडेग प्रखंड में 11 बजे तक 15 प्रतिशत, एक बजे तक 35 प्रतिशत एवं तीन बजे 68.7 प्रतिशत, केरसई प्रखंड में 11 बजे तक 22 प्रतिशत, एक बजे तक 50 प्रतिशत एवं तीन बजे तक 65.7 प्रतिशत, पाकरटांड़ प्रखंड में 11 बजे तक 20 प्रतिशत, एक बजे तक 36 प्रतिशत एवं तीन बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ.उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षणउपायुक्त विजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बंगरू सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की. उपायुक्त के साथ एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, पंचायती राज पदाधिकारी मयंक भूषण, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक आदि उपस्थित थे.मतदाताओं को हुई परेशानीएक साथ चार-चार वोट डालने को लेकर मतदाताओं को परेशानी हुई. विशेष रूप से कम पढ़े-लिखे लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा था कि कौन सा बैलेट पेपर किस पद के लिए है. जानकारी की कमी के कारण उक्त मतदाताओं ने बैलेट पेपर के साथ क्या किया, यह तो मत पेटी खुलने के बाद ही पता चल पायेगा.बुजुर्गों में भी दिखा मतदान के प्रति उत्साहपंचायत चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. युवा वर्ग के अलावा बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखा गया. कई बुजुर्ग जो चलने की हालत में नहीं थे, उन्हें उनके परिजनों ने गोद में उठा कर मतदान केंद्र तक लाये. वहीं किसी को लाठी के सहारे एवं किसी को व्हील चेयर के सहारे मतदान केंद्रों तक जाते हुए देखा गया.मत पेटियों को वज्रगृह में जमा कियामतदान संपन्न होने के बाद सभी प्रखंड से लौटे मतदान कर्मियों ने मतपेटियों को वज्र गृह में जमा किया. सिमडेगा कॉलेज को वज्रगृह बनाया गया है. देर शाम तक लगभग सभी मतदान कर्मी मतदान करा कर लौट चुके थे. वज्रगृह में अधिकारियों ने मतपेटी रिसीव किया. मालूम हो कि तीनों चरण मतदान के बाद 13 दिसंबर को मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >