सुखदेव ने जनसंपर्क अभियान चलाया फोटो-एलडीजीए-22 जनसंपर्क अभियान चलाते सुखदेव भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के खरता सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. मौके पर ग्रामीणों ने पेयजल, गार्डवाल, सरना स्थल घेराव, चेकडैम जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने की मांग की. श्री भगत ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में राज्य सरकार एवं आम जनता के बीच लड़ाई होगी. जनता राज्य सरकार के विफलता के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देकर एनडीए प्रत्याशी को परास्त करने का काम करेगी. कहा कि राज्य में विकास सिर्फ कागज पर दिखलाया जा रहा है. धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है. सूखा एवं महंगाई से जनता त्रस्त है. केंद्र एवं राज्य के सत्ता में काबिज दल के सांसद एवं विधायक होने के बावजूद यहां की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है. कांग्रेस पार्टी जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी तथा समस्याओं का निदान किया जायेगा. मौके पर खलील अंसारी, राजकुामर टाना भगत, परना उरांव, बीरबल उरांव, निर्मल उरांव, अनिश खान, कमलेश तिवारी, दीपक दुबे, विवेक प्रजापति, मनोज साहू, बुधवा उरांव, जीतू उरांव, धर्मसाय उरांव, हिरु उरांव, जोधन महतो, सुराजदेव उरांव, हुसैन यादव, ललित उरांव, जयमंगल मुंडा आदि मौजूद थे.
सुखदेव ने जनसंपर्क अभियान चलाया
सुखदेव ने जनसंपर्क अभियान चलाया फोटो-एलडीजीए-22 जनसंपर्क अभियान चलाते सुखदेव भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के खरता सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. मौके पर ग्रामीणों ने पेयजल, गार्डवाल, सरना स्थल घेराव, चेकडैम जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने की मांग की. […]
