लीड :4:::: : गुमला व पालकोट में 70 प्रतिशत वोटिंग गुमला में 75 व पालकोट में 65 प्रतिशत मतदान2010 के तुलना में इसबार एक प्रतिशत वोट बढ़ा22 गुम 9 में गुमला के नक्सल इलाकों के बूथों में ऐसी थी सुरक्षा22 गुम 36 में गुमला के फसिया के बूथ में महिलाओं की भीड़प्रतिनिधि, गुमलाप्रथम चरण का मतदान गुमला व पालकोट में शांतिपूर्ण हुआ. कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. जोराग गांव के बूथ में वोगस वोट पड़ने की शिकायत कुछ प्रत्याशियों ने की है. दोनों प्रखंड में कुल 70 प्रतिशत वोटिंग हुआ है. वर्ष 2010 में 69 प्रतिशत वोटिंग हुआ था. इस हिसाब से इस वर्ष एक प्रतिशत अधिक वोट पड़ा है. दोनों प्रखंडों का हाल देंखे तो गुमला में 75 व पालकोट प्रखंड में 65 प्रतिशत वोटिंग हुआ है. जिस तेजी से वोटिंग बढ़ा है. गुमला प्रशासन खुश है. खास कर डीसी व एसपी काफी खुश नजर आ रहे हैं. वोटिंग के दौरान कहीं हो हंगामा भी नहीं हुआ है. इससे भी अधिकारी खुश हैं. इससे पहले वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गयी थी. कुछ बूथों पर सुबह छह बजे ही मतदानकर्मी कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच गये थे. लेकिन आठ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा था. बूथ एजेंटों के देर से आने के कारण ऐसा हुआ है. हालांकि बूथ एजेंट के पहुंचते ही मतदान तेजी से हुआ है. प्रत्येक दो घंटे में वोटिंग देखें तो गुमला में दिन के नौ बजे तक 14 प्रतिशत, 11 बजे तक 44.6 प्रतिशत, एक बजे तक 62.9 प्रतिशत व तीन बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं पालकोट प्रखंड में दिन के नौ बजे तक मात्र चार प्रतिशत मतदान हुआ था. इसके बाद 11 बजे 25 प्रतिशत, एक बजे 57.1 प्रतिशत व दिन के तीन बजे 65 प्रतिशत मतदान हुआ. गुमला व पालकोट का ओवर ऑल प्रतिशत हरेक दो घंटा में देंखे तो नौ बजे तक 8.6 प्रतिशत, 11 बजे तक 34.8 प्रतिशत, एक बजे तक 59.60 प्रतिशत व तीन बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ.
लीड :4:::: : गुमला व पालकोट में 70 प्रतिशत वोटिंग
लीड :4:::: : गुमला व पालकोट में 70 प्रतिशत वोटिंग गुमला में 75 व पालकोट में 65 प्रतिशत मतदान2010 के तुलना में इसबार एक प्रतिशत वोट बढ़ा22 गुम 9 में गुमला के नक्सल इलाकों के बूथों में ऐसी थी सुरक्षा22 गुम 36 में गुमला के फसिया के बूथ में महिलाओं की भीड़प्रतिनिधि, गुमलाप्रथम चरण का […]
