नियम को ताक में रख कर लोग कर रहे हैं नामांकन

नियम को ताक में रख कर लोग कर रहे हैं नामांकन भंडरा/ लोहरदगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशी नियम कानून को ताक में रख कर चुनाव लड़ने को आतुर हैं. जानकारी के अनुसार भीठा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी बसंती मुंडा आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत है. नियमावली में स्पष्ट लिखा गया […]

नियम को ताक में रख कर लोग कर रहे हैं नामांकन भंडरा/ लोहरदगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशी नियम कानून को ताक में रख कर चुनाव लड़ने को आतुर हैं. जानकारी के अनुसार भीठा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी बसंती मुंडा आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत है. नियमावली में स्पष्ट लिखा गया है कि मानदेय या सरकारी नौकरी करनेवाले व्यक्ति त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर पंचायत चुनाव में लोग भाग ले रहे हैं. बसंती मुंडा का नामांकन फार्म तो जमा कर लिया गया है, लेकिन स्क्रूटनी में ही पता चल पायेगा कि ये मुखिया प्रत्याशी हो सकेंगी या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >