::::: पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

::::: पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन गुमला. लोहरदगा रोड स्थित एक्सिस बैंक में शनिवार को स्पलैस नामक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 7-12 आयु वर्ग के कुल 30 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभायी. प्रतियोगिता का उदघाटन शाखा प्रबंधक राकेश प्रियदर्शी ने दीप जला कर किया. प्रबंधक ने बताया कि एक्सिस […]

::::: पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन गुमला. लोहरदगा रोड स्थित एक्सिस बैंक में शनिवार को स्पलैस नामक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 7-12 आयु वर्ग के कुल 30 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभायी. प्रतियोगिता का उदघाटन शाखा प्रबंधक राकेश प्रियदर्शी ने दीप जला कर किया. प्रबंधक ने बताया कि एक्सिस बैंक द्वारा प्रत्येक वर्ष पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. प्र्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों की पेंटिंग जोनल में जमा होगी. जहां पूरे राज्य से आये पेटिंग का मुआयना कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों की पेटिंग को बैंक के कैलेंडर व प्रतिभागियों को स्कॉलरशीप दिया जायेगा. मौके पर उप शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह, आशुतोष कुमार, अमित पांडेय, कुमार ऋषभ उर्फ निक्की, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, जावेद आलम, मलय घोष सहित सभी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >