:6:: : जवान ने रिक्शा व ट्रक चालक को पीटा आधा घंटे तक हंगामा हुआ.21 गुम 24 में रिक्शा चालक व प्रत्यक्षदर्शीगुमला. पुलिस व पब्लिक के बीच रिश्ता सुधारने व परस्पर संबंध बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है. वहीं शनिवार को एक शराबी पुलिस जवान ने गरीब रिक्शा चालक व ट्रक चालक शंकर चौहान की जम कर पिटाई कर दी. इस मामले को लेकर आधा घंटे तक हंगामा हुआ. रिक्शा चालक विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वह अपने नियमित स्थल जशपुर रोड सब्जी मार्केट के समीप रिक्शा लगा कर सवारी का इंतजार कर रहा था. इसी बीच एक पुलिस जवान शराब के नशे में बाइक से आया और पीछे से टक्कर मारते हुए गिर पड़ा. उसे हम लोगों ने उठाया. तो उसने मेरे साथ मारपीट की. साथ ही आगे जा रही 407 ट्रक को रोक कर उसके द्वारा धक्का मारने की बात कहते हुए उसके चालक के साथ मारपीट कर उसे थाना ले जाया गया. जब प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि उक्त जवान एक अधिकारी का बॉडीगार्ड है. जवान से जब लोगों ने गरीब लोगों को तंग करने से मना करने पर वह उलझ पड़ा. सब्जी बिक्री कर रहे विक्रेताओं ने कहा कि पुलिस जवान पुलिस होने का नाजायज फायदा उठाते हुए उसके वाहन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए ट्रक चालक को ले गया है.
:6:: : जवान ने रक्शिा व ट्रक चालक को पीटा
:6:: : जवान ने रिक्शा व ट्रक चालक को पीटा आधा घंटे तक हंगामा हुआ.21 गुम 24 में रिक्शा चालक व प्रत्यक्षदर्शीगुमला. पुलिस व पब्लिक के बीच रिश्ता सुधारने व परस्पर संबंध बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है. वहीं शनिवार को एक शराबी पुलिस जवान ने गरीब […]
