नर्विरिोध चुने गये 84 वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया

निर्विरोध चुने गये 84 वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया फोटो: 20 एसआईएम: 6- सीओ से प्रमाण पत्र लेते चुने गये वार्ड सदस्य.कोलेबिरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न वार्ड से कुल 84 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये. इनके क्षेत्र में मात्र एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध वार्ड […]

निर्विरोध चुने गये 84 वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया फोटो: 20 एसआईएम: 6- सीओ से प्रमाण पत्र लेते चुने गये वार्ड सदस्य.कोलेबिरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न वार्ड से कुल 84 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये. इनके क्षेत्र में मात्र एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध वार्ड सदस्य निर्वाचित किया गया. इसके अंतर्गत अघरमा पंचायत से सात, कोलबिरा से पांच, शाहपुर से आठ, टुटिकेल से दस, लचरागढ़ से दस, डोमटोली से नौ, बंदरचुवां से आठ, रैंसिया से आठ, नवाटोली से पांच, ऐडेगा से सात और बरसलोया पंचायत से सात वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमर जॉन आईंद द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर मितेश कुमार, अमित सिंह मुंडा, जितेंद्र पंडा के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >