अशोक सिंघल के निधन पर शोक सभा

अशोक सिंघल के निधन पर शोक सभा सिमडेगा. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के निधन भारतीय जनता पार्टी जिला समिति द्वारा शोक सभा की गयी. इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक विमला प्रधान ने […]

अशोक सिंघल के निधन पर शोक सभा सिमडेगा. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के निधन भारतीय जनता पार्टी जिला समिति द्वारा शोक सभा की गयी. इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक विमला प्रधान ने कहा कि अशोक सिंघल का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने रामजन्म भूमि आंदोलन को देश में पहचान दिलायी. जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये. शोक सभा में सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, दीपक पूरी, संजीत यादव, अनूप प्रसाद, लक्ष्मण बड़ाइक, ईश्वर साहू, सुरेंद्र प्रसाद, संजय शर्मा, शीला देवी, कोंदेश्वर राम, भोला प्रसाद, अमरनाथ बामलिया, हीरा राम, राजमनी प्रधान, सोनी वर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >