मध्य क्षेत्र का विकास करेंगे : महावीर20 गुम 31 में महावीर उरांव20 गुम 32 में सुबोध लाल20 गुम 33 में भैयाराम20 गुम 34 में पूर्णिमा देवी20 गुम 35 में देविका भगत20 गुम 36 में हंदू भगत20 गुम 37 में सिरिल20 गुम 38 में खुदी भगत20 गुम 39 में भोला चौधरीगुमला. मध्य क्षेत्र से जिप उम्मीदवार महावीर उरांव उर्फ मठया ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के साथ बैठक कर वोट देने की अपील की. श्री उरांव ने कहा कि मध्य क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी. पढ़ाई करते हुए जनता की सेवा करने की इच्छा है. समस्याओं को दूर करूंगा: सुबोधगुमला. गुमला प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के जिप उम्मीदवार सुबोध कुमार लाल ने कई गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला, तो जो भी समस्या है. उसे मैं दूर करूंगा. जनता विकास करने का एक मौका दें.विकास के लिए साथ दें : भैयारामगुमला. टोटो पंचायत के मुखिया उम्मीदवार भैयाराम उरांव ने शुक्रवार पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि पूर्व के जो प्रतिनिधि रहे हैं. वे जनता से दूरी बनाकर रहे. जिस कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है. जनता विकास के लिए मेरा साथ दें. मैं विश्वास दिलाता हूं कि पांच वर्षो में क्षेत्र का कायाकल्प करूंगा.जनता का साथ चाहिए : पूर्णियागुमला. नवाडीह पंचायत की मुखिया उम्मीदवार पूर्णिमा उरांव ने शुक्रवार को कई गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. गांव-गांव में बैठक कर लोगों से कहा कि नवाडीह पंचायत का मैं सबसे अनुभवी उम्मीदवार हूं. अगर जनता का साथ मिला, तो जो भी समस्या है. उसे दूर करूंगा. विकास के लिए एक मौका दें.देविका ने लोगों से मांगा वोटगुमला. उत्तरी क्षेत्र की जिप उम्मीदवार देविका भगत ने विभिन्न गांवों का दौरा किया. उन्होंने कई गांव में लोगों से बैठक कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. देविका के पक्ष में उसके पति हंदू भगत व बेटी निशा भगत ने भी गांवों का भ्रमण कर वोट मांगे. पंचायत का विकास करूंगा: हंदूगुमला. घटगांव पंचायत के पंसस हंदू भगत ने कई गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मैं पंचायत का विकास करेंगे. इसके लिए जनता साथ चाहिए. हंदु के लिए उसकी बेटी निशा भगत ने भी गांवों का दौरा कर वोट मांग रही है. उन्होंने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर वोट दें. तभी विकास होगा.जनता का दुख मेरा दुख : सिरिलगुमला. मध्य क्षेत्र के जिप उम्मीदवार सिरिल टोप्पो ने बसुवा, खोरा, करमडीपा, फोरी समेत दो दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी. श्री टोप्पो ने कहा कि जनता का दुख मेरा दुख व जनता की समस्या मेरा समस्या है. इस क्षेत्र की जो समस्या है. उसे मैं प्राथमिकता के तौर पर दूर करूंगा. जनता के अनुसार काम होगा: खुदीगुमला. मध्य क्षेत्र से जिप उम्मीदवार खुदी भगत ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं. वे गांव-गांव जाकर जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र के दौरा के क्रम में कहा कि मध्य क्षेत्र की जो भी समस्या है. उसे प्राथमिकता के तौर पर दूर करेंगे. विकास करूंगा : भोलागुमला. पूर्वी क्षेत्र के युवा प्रत्याशी त्रिलोकी चौधरी भोला ने विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास के लिए जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. श्री चौधरी ने गांव में आयोजित बैठकों में महिला व पुरुष समूहों से कहा कि आप पैसा में वोट देने से बचे. इससे गलत लोग चुनाव जीतकर आते हैं. अगर मैं ईमानदार हूं, तो जनता मेरा साथ दें. मेरा वादा है कि मैं विकास करूंगा.
मध्य क्षेत्र का विकास करेंगे : महावीर
मध्य क्षेत्र का विकास करेंगे : महावीर20 गुम 31 में महावीर उरांव20 गुम 32 में सुबोध लाल20 गुम 33 में भैयाराम20 गुम 34 में पूर्णिमा देवी20 गुम 35 में देविका भगत20 गुम 36 में हंदू भगत20 गुम 37 में सिरिल20 गुम 38 में खुदी भगत20 गुम 39 में भोला चौधरीगुमला. मध्य क्षेत्र से जिप उम्मीदवार […]
