हथियार के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार

हथियार के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार एलडीजीए- 16 गिरफ्तार अभियुक्त बीतू भुइया.लोहरदगा. पुलिस ने किस्को थाना क्षेत्र के सलैया अंबाटोली निवासी फरार अभियुक्त बीतू भुइयां (पिता- स्व मंगरा भुइयां को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद किस्को थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. एसपी कार्तिक एस ने […]

हथियार के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार एलडीजीए- 16 गिरफ्तार अभियुक्त बीतू भुइया.लोहरदगा. पुलिस ने किस्को थाना क्षेत्र के सलैया अंबाटोली निवासी फरार अभियुक्त बीतू भुइयां (पिता- स्व मंगरा भुइयां को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद किस्को थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से किस्को थाना में तीन मामले दर्ज है. यह लंबे समय से फरार चल रहा था. इसके पास से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, लूटा गया एक हजार रुपया व दो मोबाइल बरामद किया गया. छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक अभय किशोर, विशेष छापामारी दल के सदस्य व किस्को थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >