पंचायत चुनाव: हर ओर है उत्साह का माहौल एलडीजीए-5 इस तरह नामांकन करने पहुंच रहे हैं उम्मीदवार.लोहरदगा. पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में गहमागहमी तेज हो गयी है. जो लोग पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने आ रहे हैं उनके साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ आ रही है. गाजे-बाजे के साथ लोग जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं. समाहरणालय मैदान व अनुमंडल कार्यालय स्थित मैदान के होटलों में भारी भीड़ दिख रही है. गुरुवार को कैरो से जिप सदस्य पद के लिए सुनीता उरांव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र भरा. इस तरह भंडरा प्रखंड से जिप सदस्य शामिल उरांव ने अपनी पत्नी का नामांकन पत्र दाखिल करवाया. उनके साथ भी उनके समर्थक मौजूद थे. प्रखंड मुख्यालयों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
पंचायत चुनाव: हर ओर है उत्साह का माहौल
पंचायत चुनाव: हर ओर है उत्साह का माहौल एलडीजीए-5 इस तरह नामांकन करने पहुंच रहे हैं उम्मीदवार.लोहरदगा. पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में गहमागहमी तेज हो गयी है. जो लोग पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने आ रहे हैं उनके साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ आ रही है. गाजे-बाजे के साथ […]
