कोयलाटोली में वृद्ध दंपती की हत्या एलडीजीए-11 खेत में पड़ा दंपती का शव. एलडीजीए-12 शव के पास पड़ा घाना.लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के कोयलाटोली में एक वृद्व दंपति की हत्या कर दी गयी. मृतक दंपति की पहचान करना पहान (70 वर्ष) व उसकी पत्नी पन्नू पाहन (65 वर्ष) के रूप में की गयी है. जिस स्थान पर दंपति का शव पड़ा था. वहीं पर एक टांगी व घाना भी पड़ा था. दोनों के शव बुरी तरह से कुचले हुए हैं. पुलिस का कहना है कि इनकी हत्या कहीं और कर के शव को कोयला टोली में फेंक दिया गया है. मृत दंपती पतराटोली के रहनेवाले हैं. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एसपी कार्तिक एस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों की गिरफ्तारी जल्द होगी.
कोयलाटोली में वृद्ध दंपती की हत्या
कोयलाटोली में वृद्ध दंपती की हत्या एलडीजीए-11 खेत में पड़ा दंपती का शव. एलडीजीए-12 शव के पास पड़ा घाना.लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के कोयलाटोली में एक वृद्व दंपति की हत्या कर दी गयी. मृतक दंपति की पहचान करना पहान (70 वर्ष) व उसकी पत्नी पन्नू पाहन (65 वर्ष) के रूप में की गयी है. जिस […]
