उम्मीदवारों ने खोले चुनाव कार्यालय

उम्मीदवारों ने खोले चुनाव कार्यालय भरनो. ब्लॉक चौक भरनो में गुरुवार को जिप प्रत्याशी पूजा कुमारी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद ने किया. मौके पर पूजा कुमारी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में मत डालने की अपील की. मौके पर सुनील केसरी, रौशन केसरी, रतन केसरी, आशीष नाथ शहदेव, बजरंग […]

उम्मीदवारों ने खोले चुनाव कार्यालय भरनो. ब्लॉक चौक भरनो में गुरुवार को जिप प्रत्याशी पूजा कुमारी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद ने किया. मौके पर पूजा कुमारी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में मत डालने की अपील की. मौके पर सुनील केसरी, रौशन केसरी, रतन केसरी, आशीष नाथ शहदेव, बजरंग केसरी, जब्बारुल हुसैन, सुरेंद्र चौबे, मंसूर कोटवार, गंदूर उरांव, भोला केसरी, मनोहर अग्रवाल, रंजीत उरांव, रामधन साहू, बुद्धदेव उरांव उपस्थित थे. जिप प्रत्याशी जहांआरा खातून ने गुरुवार को डाकघर भरनो के समीप चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर नबी फरास, मोख्तार आलम, साबिर फरास, इजहार अंसारी, ललित ओहदार, जब्बार खान, अक्सर खान, शमशाद खान, मोकिम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे. भरनो दक्षिणी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गीता बरवार ने गुरुवार को अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर अनिल बरवार, कुंवर राम, मुराल राम, योगेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, कपिल महली, शमसुद्दीन मियां, लखन राम, विष्णु राम, गौरी देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >