हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल

हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल सिमडेगा. पूर्वी क्षेत्र के अंतर विवि पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर से संबलपुर में किया गया है. रांची विश्वविद्यालय टीम के गठन हेतु खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का आयोजन 20 नवंबर को सिमडेगा कॉलेज में किया गया है. चयन ट्रायल में प्रत्येक कॉलेज से आठ खिलाड़ी भाग […]

हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल सिमडेगा. पूर्वी क्षेत्र के अंतर विवि पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर से संबलपुर में किया गया है. रांची विश्वविद्यालय टीम के गठन हेतु खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का आयोजन 20 नवंबर को सिमडेगा कॉलेज में किया गया है. चयन ट्रायल में प्रत्येक कॉलेज से आठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. सभी खिलाड़ी अपने कागजात के साथ सिमडेगा कॉलेज के प्रो रामकुमार प्रसाद को रिपोर्ट करेंगे. खिलाड़ियों को मैट्रिक व इंटर के मूल प्रमाण पत्र व अपने कॉलेज के प्राचार्य के अनुशंसा पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयन ट्रायल में भाग लेने का निर्देश दिया गया है. चयनकर्ता के रूप में प्रो निरंजन प्रसाद, खेल प्रशिक्षक विजय श्रीवास्तव, पीटर मुंडू उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >