सड़क दुर्घटना में दो घायल सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कुंज नगर निवासी राकेश कुमार अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से सामटोली की ओर आ रहा था. इस क्रम में बस स्टैंड के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक मारूती वैन ने उसे चपेट में ले लिया. जिसमें राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि उसके दोस्त को हलकी चोटें आयी हैं. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया. साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अब तक किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है.
सड़क दुर्घटना में दो घायल
सड़क दुर्घटना में दो घायल सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कुंज नगर निवासी राकेश कुमार अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से सामटोली की ओर आ रहा था. इस क्रम में बस स्टैंड के निकट विपरीत दिशा से […]
