लीड… उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हेडिंग- छठ घाटों पर उमड़ा सैलाबएलडीजीए- 4 सूर्यदेव की उपासना करती छठव्रतियां. एलडीजीए-5 सूर्य को अर्घ्य देते लोग. एलडीजीए-6 छठ घाट में उमड़ी भीड़. लोहरदगा. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न हो गया. आस्था के इस महापर्व में हजारों लोगों ने पवित्र जलाशयों में पहुंचकर भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया. जलाशयों में छठव्रतियों के साथ-साथ अन्य लोग भी मौजूद थे. जगह-जगह आकर्षक सजावटें की गयी थी. रंग-बिरंगी रोशनियों से पूरा इलाका रौशन हो रहा था. भक्ति गीत बज क्षेत्र गूंज रहे थे. विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा समितियों द्वारा उत्तम व्यवस्था की गयी थी. छठव्रतियों के लिए दूध, आम की लकड़ी व फलों का वितरण किया गया. सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोस्त किये गये थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सेरेंगहातू, तोड़ार, सीठियो छठ घाट, हरमू कोयल नदी, शंख नदी, बड़ा तालाब सहित अन्य जलाशयों में छठव्रतियों की भीड़ देखी गयी. बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तीन बजे से ही व्रती छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे. छठ घाट पर मेला जैसा दृश्य था. बच्चों ने यहां जमकर मस्ती व आतिशबाजी की. सेन्हा, भंडरा, कुडू, कैरो, किस्को, पेशरार प्रखंडों में भी आस्था का पर्व भक्तिभाव व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. छठ घाट में कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे. जनप्रतिनिधयों ने भी की पूजा: शहर के अलग-अलग छठ घाटों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, आजसू प्रत्याशी नीरु शांति भगत, झाविमो नेता बंधु तिर्की सहित अन्य दलों के संभावित प्रत्याशी भी पहुंचे. उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले व राज्य के समृद्धि की कामना की.
लीड... उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
लीड… उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हेडिंग- छठ घाटों पर उमड़ा सैलाबएलडीजीए- 4 सूर्यदेव की उपासना करती छठव्रतियां. एलडीजीए-5 सूर्य को अर्घ्य देते लोग. एलडीजीए-6 छठ घाट में उमड़ी भीड़. लोहरदगा. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न हो गया. आस्था के इस महापर्व […]
