शराबी ने तीन को पीटा, एक की मौतग्रामीणों ने आरोपी को पीट पुलिस को सौंपा पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा.प्रतिनिधि, घाघरा(गुमला)घाघरा थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव के बरतू उरांव ने गांव के ही तीन लोगों को लाठी डंडा से मार कर घायल कर दिया. इनमें 50 वर्षीय चरवा उरांव, 55 वर्षीय रोपनी उरांव व ललित मुंडा शामिल है. इनमें चरवा की इलाज के क्रम में रांची में मौत हो गयी. जबकि रोपनी व ललित का इलाज चल रहा हैं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बरतू को पेड़ में बांधकर जम कर पीटा. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी बरतू को बुधवार को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बरतू ने पहले चरवा को पीटा. उसे अधमरा करने के बाद रोपनी व ललित को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि बरतू ने पहले भी ललित को बड़ी बेरहमी से पीटा है. यहां तक कि अपनी बेटी को भी पीट कर घायल कर दिया था. पुलिस के अनुसार बरतू शराबी है. शराब पीने के बाद अक्सर वह किसी न किसी के साथ मारपीट करता है.
शराबी ने तीन को पीटा, एक की मौत
शराबी ने तीन को पीटा, एक की मौतग्रामीणों ने आरोपी को पीट पुलिस को सौंपा पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा.प्रतिनिधि, घाघरा(गुमला)घाघरा थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव के बरतू उरांव ने गांव के ही तीन लोगों को लाठी डंडा से मार कर घायल कर दिया. इनमें 50 वर्षीय चरवा उरांव, 55 वर्षीय […]
