डीएसइ से की एचएम की शिकायत

डीएसइ से की एचएम की शिकायतसिसई. बीइइओ अनंत महतो ने डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को पत्र प्रेषित कर सिसई मुख्यालय के राजकीय उत्क्रमित उवि के एचएम की शिकायत की है. बीइइओ ने बताया कि गत 31 अक्टूबर को विद्यालय के एचएम के पत्र प्रेषित कर विद्यालय का संचालन सिसई के नवनिर्मित भवन में करने का […]

डीएसइ से की एचएम की शिकायतसिसई. बीइइओ अनंत महतो ने डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को पत्र प्रेषित कर सिसई मुख्यालय के राजकीय उत्क्रमित उवि के एचएम की शिकायत की है. बीइइओ ने बताया कि गत 31 अक्टूबर को विद्यालय के एचएम के पत्र प्रेषित कर विद्यालय का संचालन सिसई के नवनिर्मित भवन में करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन उक्त निर्देश के आलोक में एचएम ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है. जिससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. विद्यालय में कक्षा 10 तक की पढ़ाई होती है. जिसमें विद्यार्थियों की संख्या एक हजार से भी अधिक है. बीइइओ ने बताया कि एचएम के उदासीन रवैये को देखते हुए विद्यार्थियों ने शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >