छठ महापर्व शुरू, खरना आज

छठ महापर्व शुरू, खरना आज 15 एसआईएम:15- कद्दू भात प्रसाद ग्रहण करते लोग.सिमडेगा. नहाय-खाय के साथ ही जिले में छठ महापर्व शुरू हो गया. रविवार को व्रतियों ने स्नान कर पूजा अर्चना के बाद कद्दू भात ग्रहण किया. इसके बाद अन्य परिजनों ने कद्दू भात खाया. इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया. […]

छठ महापर्व शुरू, खरना आज 15 एसआईएम:15- कद्दू भात प्रसाद ग्रहण करते लोग.सिमडेगा. नहाय-खाय के साथ ही जिले में छठ महापर्व शुरू हो गया. रविवार को व्रतियों ने स्नान कर पूजा अर्चना के बाद कद्दू भात ग्रहण किया. इसके बाद अन्य परिजनों ने कद्दू भात खाया. इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया. सोमवार की रात को खरना होगा. खरना के दिन व्रती स्वयं खीर व रोटी बना कर पूजा अर्चना करने के बाद खीर व रोटी का प्रसाद ग्रहण करेगी. इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं के बीच खरना का प्रसाद वितरण किया जायेगा. सूर्यदेव को पहला अर्घ्य 17 नवंबर को व 18 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने व पूजा अर्चना हवन के बाद व्रती पारन करेगी. पारन के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की पूर्णाहुति हो जायेगी.इधर, शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौंक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है. यहां पर कृत्रिम तालाब में व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >