नया राशन कार्ड लेने से इनकार लूटो पनसो में 600 लाभुकों पर 150 लोगों का बना कार्ड 15 गुम 7 में बैठक करते ग्रामीणप्रतिनिधि, गुमलागुमला प्रखंड से 15 किमी दूर लुटो पनसो के ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बने नये राशन कार्ड लेने से इनकार कर दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 600 लाभुक हैं. लेकिन मात्र 150 लाभुकों का ही कार्ड बना है. जबतक सभी लोगों का कार्ड नहीं बनेगा. कोई भी लाभुक नया कार्ड नहीं लेने का निर्णय लिया. साथ ही सभी लाभुकों को कोर्ड नहीं मिलने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार भी करने का एलान किया है. इस संबंध में गांव में ग्रामीणों की बैठक भी हुई. सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 नवंबर को डीसी व एसडीओ से मुलाकात कर पहले ज्ञापन सौंपा जायेगा. अगर प्रशासन मान गयी कि सभी को राशन कार्ड मिलेगा, तो चुनाव बहिष्कार वापस ले लिया जायेगा. अगर प्रशासन नहीं मानी तो बहिष्कार के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जायेगा. अध्यक्षता मुखिया रामशंकर राम व ग्राम प्रधान नारायण भगत ने किया. गरीबों का हक मारा गया है : ग्राम प्रधानग्राम प्रधान नारायण भगत ने कहा कि सरकार की योजना सभी को राशन कार्ड देने का था. लेकिन यहां गरीबों का हक मारा जा रहा है. 600 की जगह मात्र 150 लाभुकों का ही कार्ड बनाया गया. उन्होंने दोबारा नये सिरे से कार्ड बनाकर बांटने की मांग किया है. कार्ड नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी.
नया राशन कार्ड लेने से इनकार
नया राशन कार्ड लेने से इनकार लूटो पनसो में 600 लाभुकों पर 150 लोगों का बना कार्ड 15 गुम 7 में बैठक करते ग्रामीणप्रतिनिधि, गुमलागुमला प्रखंड से 15 किमी दूर लुटो पनसो के ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बने नये राशन कार्ड लेने से इनकार कर दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव […]
